सऊदी अरब के मक्का में मुसलमानों की पवित्र तीर्थयात्रा हज 23 मई से शुरू हो गई। हजयात्रा के दौरान पर्यटक वीजा पर मक्का जाने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। सउदी अरब के गूहमंत्रालय ने पर्यटक वीजा पर मक्का में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। गृहमंत्रायल ने बताया कि हज यात्रा 23 मार्च से 21 जून तक चलेगी। सऊदी अरब की सरकारी समाचार एजेंसी सऊदी प्रेस एजेंसी के अनुसार, पर्यटक वीजा पर सऊदी अरब पहुंचने वाले विदेशियों से अनुरोध है कि से सीजन के दौरान हज यात्रा न करें। मंत्रालय ने कहा कि मक्का में हज करने के इस्छुक व्यक्तियों के पास परमिट होना जरूरी है। जिनके पास हज परमिट होगी उन्हें ही मक्का में जाने की छूट दी जाएगी।
मंत्रालय का हवाला देकर रिपोर्ट में कहा गया है कि हज और उमरा मंत्रालय ने हज परमिट जारी करने वाले ऑनलाइन पोर्टल Nusuk ऐप से उमरा के लिए पंजीकरण बंद कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन वीजा पर मक्का में प्रवेश करने वालों से भारी-भरकम जुर्माना वसूला जाएगा। मंत्रालय ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि हज के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हजर परमिट के बगैर मक्का और अन्य तीर्थ स्ललों पर पकड़े जाने पर 2लाख, 22हजार 651 रुपए का जुर्माना वसूला जाएग। यह नियम सभी नागरिकों, उसदी मूें रहने वाले स्थानीय और विदेशी लोगों पर भी लागू होगा। नियम का बार-बार उल्लंघन करने वालों से दोगुना कीमत वसूली जाएगी। विदेशी नागरिक यदि नियम तोड़ते हुए पकड़े गए तो उन्हें उनके देश वापपस भेज दिया जागगा और सउदी में प्रवेश प्रतिबंध लगा दिया गया है।
हज यात्रा पर सउदी अरब का बड़ा फैसला: पर्यटक वीजा पर मक्का में प्रवेश करने वालों पर लगाया प्रतिबंध
RELATED ARTICLES