Tuesday, March 18, 2025
Homeप्रादेशिकमुंबई के डोंबिवली में केमिकल फैक्ट्री में बाॅयलर फटने से लगी भीषण...

मुंबई के डोंबिवली में केमिकल फैक्ट्री में बाॅयलर फटने से लगी भीषण आग, 7 की मौत, 55 घायल

मुंबई। डोंबिवली के एमआईडीसी इलाके में गुरुवार को बाॅयलर फटने से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में 7 लाेगों की मौत हो गई, जबकि 55 लोग घायल हो गए। फैक्ट्री में राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।
गुरुवार को दोपहर 1:40 बजे अमुदान केमिकल कंपनी में बॉयलर फटने से धमाके के साथ भीषण आग लग गई। महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बताया कि अब तक चार शवों को बाहर निकाला जा चुका है। घायलों को नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से एेलान किया है कि घायलों के इजाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके की आवाज एक किलोमीटर दूर से सुनाई दी थी। धमाका इतना तेज था कि आसपास की बिल्डिंगों के कांच टूट गए। डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग के अधिकारी यासीन तडवी ने बताया कि दोपहर 1:40 बजे धमाके की आवाज सुनाई दी थी। धमाके के बाद आसपास की कंपनियों तक आग फैल गई थी। धुआं और आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थी।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया(X) पर लिखा है- घटना में आठ लाेगों को सस्पेंड कर दिया गया है। एनडीआरएफ, टीडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों को घटनास्थल पर बुलाया गया है। राहत और बचाव की कार्यवाही चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments