नई दिल्ली। तारक महेता का उल्टा चश्मा में सोढ़ी का रोल करने वाले गुरूचरण सिंह वापस लौट आए हैं। अभिनेता गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल से लापता थे। उनके पिता ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस अपहरण का केस दर्ज करके उनकी तलाश कर रही थी।
पुलिस ने बताया कि गुरुचरण सिंह 17 मई को वापस घर लौट आए हैं। हालांकि अभी तक उनका बयान दर्ज नहीं हो पाया है। इसी बीच गुरुचरण सिंह सोढ़ी ने बताया कि वह धार्मिक यात्रा पर थे। पिछले 25 दिनों तक वह अभी अमृतसर तो कभी लुधियाना में थे। गुरुचरण सिंह का कहना है कि इस दौरान वह गुरुद्वारो में जाकर ठहरते थे।
बता दें, गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई रवाना हुए थे, लेकिन वह 26 अप्रैल तक मंुबई नहीं पहुंचे थे। उनकी कोई खबर न मिलने पर घरवाले परेशान हो गए थे। गुरुचरण सिंह को गायब होने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया था। इसके बाद कहां चले गए, किसी को कुछ पता नहीं चला। गुरुचरण सिंह के पिता ने पालम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।