काबुल। अफगानिस्तान में अचानक बाढ़ आने से जन-जीवन प्रभावित हो गया है। बगलान प्रांत में बाढ़ आने से 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जबकि भारी बारिश के कारण 1 हजार से ज्यादा घर ढह गए हैं। संयुक्त राष्ट्र का खाद्य संगठन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया है।
संयुक्त राष्ट्र खाद्य संघ ने शनिवार को बताया कि अफगानिस्तान में भारी बारिश से 300 लोगों की मौत हो गई है ओर 1000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। संगठन ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में फूड पैकेट का वितरण किया जा रहा है। उधर, पड़ोसी तखार प्रांत में आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत हुई है। तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने सोशल मीडिया पर लिखा है- हमारे सैकड़ों नागरिक बाढ़ के शिकार हुए हैं और भारी संख्या में लोग घायल हुए हैं।
तालिबान प्रवक्ता ने बताया कि बदख्शान, बगलान, घोर और हेरात प्रांत सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। बारिश के कारण हुई भारी तबाही से महत्वपूर्ण वित्तीय नुकसान हुआ है। तालिबान सरकार को लोगों को बचाने, घायलों को इलाज के लिए ले जाने और मृतकों को निकालने के लिए सभी उपलब्ध संसाधन जुटाने का आदेश दिया है। तालिबान रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि वायु सेना ने पहले ही बगलान में मारे गए लोगों को निकालना शुरू कर दिया है और बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को बचाया जा रहा है। जिसमें 100 घायल लोगों को सैन्य अस्पताल ले जाया गया है। अप्रैल में देश में भारी बारिश और बाढ़ के कारण कम से कम 70 लोगों की मौत हुई थी। लगभग 2,000 घर, तीन मस्जिदें और चार स्कूल भी क्षतिग्रस्त हो गए थे।
अफगानिस्तान में बाढ़ से 300 से ज्यादा लोगों की मौत, भारी बारिश से 1000 घर क्षतिग्रस्त
RELATED ARTICLES