Tuesday, March 18, 2025
Homeअहमदाबादअहमदाबाद एयरपोर्ट पर 150 यात्रियों से भरी इंडिगो फ्लाइट का टायर फटा,...

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर 150 यात्रियों से भरी इंडिगो फ्लाइट का टायर फटा, कोई जानहानि नहीं

अहमदाबाद। शुक्रवार को सरदार पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट का टायर फट गया। फ्लाइट में 150 यात्री सवार थे। हालांकि कोई जानहानि नहीं हुअा।
10 मई को शाम 4:00 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंउ हुई इंडियो फ्लाइट 6E 6595 का टायर अचानक फट गया और फ्लाइट अचानक रनवे पर रूक गई। हादसे के बाद विमान में सवार सभी यात्री घबरा गए। फ्लाइट के पायलट ने तुरंत एटीसी से संपर्क किया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तुरंत फ्लाइट को दूसरी सुरक्षित जगह पर डायवर्ट कर दिया। रन वे खाली होने से दूसरी फ्लाइट को कोई दिक्कत नहीं हुई। विमान में सवार यात्रियों को भी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इंडिगो फ्लाइट का टायर फटने के बाद बेंगलुरू जाने वाले 175 यात्री फंस गए। बेंगलुरू से आई फ्लाइट शाम को 4.35 बजे बेंगलुरू रवाना होने वाली थी, किंतु टायर फटने की घटना के बाद रात को 9:30 बजे रवाना हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments