Tuesday, March 18, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयमालदीव में तैनात भारतीय सैनिकों का आखिरी जत्था लौटा, 10 मई तक...

मालदीव में तैनात भारतीय सैनिकों का आखिरी जत्था लौटा, 10 मई तक थी डेडलाइन

माले। मालदीव की सरकार ने बताया कि भारत ने मालदीव से अपने सभी सैनिकों को वापस बुला लिया है। राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारतीय सैनिकों को वापस बुलाने के लिए 10 मई की समयसीमा निर्धारित की थी। राष्ट्रपति चुनाव के दौरान मुइज्जू ने अपने चुनाव प्रचार में भारतीय सैनिकों को देश से वापस भेजने का वादा किया था। मुइज्ज को चीन समर्थक नेता के तौर पर जाना जाता है। राष्ट्रपति कार्यालय की प्रमुख प्रवक्ता हीना वालीद ने बताया कि मालदीव में तैनात भारतीय सेना का आखिरी जत्था भारत वापस लाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि तैनात सैनिकों की संख्या का विवरण बाद में जारी किया जाएगा। इससे पहले भारतीय सैनिकों का पहला जत्था मार्च की शुरुआत में वापस आया था। इसके बाद अप्रैल में दूसरा जत्था अाया। भारतीय सैन्यकर्मी भारत की ओर से उपहार में दिए गए दो हेलीकॉप्टरों और डोर्नियर विमानों के संचालन तथा रखरखाव के लिए मालदीव में तैनात थे। भारत और मालदीव 10 मई तक शेष सैन्यकर्मियों को वापस बुलाने के लिए सहमत हुए थे। पिछले दिनों मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीन भारत के दौरे पर आए थे। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करके द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय सुरक्षा पर बातचीत की थी।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने संवाददाताओं से कहा कि भारतीय कर्मियों का पहला और दूसरा जत्था भारत लौट आया है और तीन भारतीय विमानन प्लेटफॉर्म के संचालन का काम तकनीकी कर्मी देखेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments