देहरादून। शुक्रवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर चार धाम यात्रा की शुरूआत हुई। इसके साथ ही केदारनाथ के कपाट भी खुल गए। भक्तों की मौजूदगी में बाबा केदारनाथ के कपाट खोेले गए।
कपाट खुलने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना करके देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री धामी ने केदारनाथ का दर्शन करने आए श्रद्धालुओं का स्वागत किया। मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में आयाेजित भंडारा कार्यक्रम में भी शामिल हुए। केदारनाथ के साथ ही गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट भी खुल गए। बदरीनाथ के कपाट 12 मई को खुलेंगे। केदारनाथ और गंगोत्री, यमुनोत्री में तापमान जीरो से 3 डिग्री के आसपास है। रात में तापमान माइनस हो जाता है। इसके बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। बर्फ की चादर से ढके पहाड़ और घनघोर बादलों के बीच श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के जयकारे लगा रहे हैं।