द्वारका। पवित्र तीर्थस्थल द्वारका में वैशाख अमावस्या पर गोमती में स्नान करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस दौरान ठाकोरजी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई। अक्षय तृतीया पर द्वारकाधीश के दर्शन के समय में भी बदलाव किया गया है। वैशाख अमावस्या पर भारी संख्या में श्रद्धालु द्वारका पहुंच गए। बुधवार को सुबह गोमती घाट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। पवित्र गोमती नदी में स्नान करने के बाद ठाकोरजी का दर्शन करने के लिए लोग सुबह से ही लाइन में लग गए थे।
अक्षय तृतीया पर द्वारका मंदिर के समय में बदलाव किया गया है। सुबह 6 बजे मंगला आरती होगी। 8 से बजे तक द्वारकाधीश का अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान दर्शन बंद रहेा। 9 से 10 बजे तक श्रृंगार होगा। इस दौरान श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। 10:30 से 12:00 बजे दर्शन बंद रहेगा। उत्सव आरती 12:00 बजे होगी। उत्सव दर्शन के लिए दोपहर 1.30 बजे तक मंदिर खुला रहेगा। दोपहर 1.30 बजे से शाम 5.00 बजे तक मंदिर बंद रहेगा। श्रीजी के शाम के दर्शन नियमित होंगे गर्मी की छुट्टियों के दौरान देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु द्वारका जगत मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्था की गई है।