पोरबंदर। अरब सागर में चार दिन पहले एक मालवाहक जहाज पर ड्रोन से हमला किया गया था। क्षतिग्रस्त जहाज को कोस्टगार्ड की विक्रम शिप की देखरेख में मुंबई पहुंचाया गया है। ड्रोन हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मालवाहक जहाज अरब सागर से क्रूड आॅयल लेकर मेंगलुरू आ रहा था। इसमें 21 भारतीय और वियतनाम के एक युवक समेत 22 क्रू मेंबर्स सवार थे। अरब सागर से भारत आते समय मालवाहक जहाज पर ड्रोन से हमला किया गया था। इस जहाज को भारतीय कोस्टगार्ड द्वारा एक्कोर्ट किया गया। मालवाहक जहाज एमवीकेम प्लूटो पर 23 दिसंबर को हमला हुआ था। जहाज पर लाइबेरिया का झंडा लगा हुआ था। ड्रोन हमले के बाद जहाज को भारी नुकसान हुआ है। तटरक्षक अधिकारी हमले की जांच में जुट गए हैं। भारतीय नौकादल के युद्धपोतों को अरब सागर में तैनात कर दिया गया है। अमेरिका ने ईरान पर ड्रोन से हमला करने का आरोप लगाया है। पेंटागेन के दावे को ईरान से खारिज कर दिया है। अब भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच में जुट गई हैं।