Wednesday, March 19, 2025
Homeअहमदाबादगुजरात की 25 सीटों पर सुबह डेढ़ घंटे में औसतन 10% मतदान,...

गुजरात की 25 सीटों पर सुबह डेढ़ घंटे में औसतन 10% मतदान, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने शीलज में मतदान किया

अहमदाबाद। तीसरे चरण में गुजरात की सभी 25 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। मंगलवार को सुबह 7:00 बजे ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। सूरत, अहमदाबाद, वडोदरा समेत जिलों के मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। लोग सुबह वोट देने को प्राथमिकता दे रहे हैं। मौसम विभाग ने गुजरात में हीटवेव की चेतावनी दी है। गुजरात में 25 सीटों पर सुबह डेढ़ घंटे में औसतन 10% मतदान हुआ।

  • प्रदेश के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने मतदान किया। हर्ष संघवी नवसारी संसदीय क्षेत्र में रहते हैं। यहां से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेेस ने नैषध देसाई को टिकट दिया है। मंगलवार को सुबह गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ढोल-नगाड़े के साथ मतदान करने के लिए निकले।
  • राजकोट सीट के उम्मीदवार पुरुषोत्तम रुपाला ने परिवार के साथ मतदान किया। रुपाला सुबह 7 बजे परिवार के साथ ईश्वरिया गांव के मतदान केंद्र में वोट डालने पहुंच गए थे। रुपाला ने सबसे पहले मतदान किया।

पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अहमदाबाद के शीजल में मतदान किया।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राजकोट के अनिल ज्ञान मंदिर में पत्नी के साथ मतदान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments