Wednesday, March 19, 2025
Homeधर्म-समाजअडाजण में विश्व शांति के लिए 151 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन

अडाजण में विश्व शांति के लिए 151 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन

सूरत। सदगुरु सदाफलदेव विहंगम योग संस्थान दंडकवन आश्रम वांसदा के सहयोग से अडाजण में कडवा पाटीदार समाज द्वारा 5 मई, रविवार को पवन पैलेस के पास 151 कुंडीय विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया। विश्व शांति महायज्ञ में वाराणसी के स्वर्वेद महामंदिर और विहंगम योगी सदगुरु स्वतंत्र देवजी महाराज मौजूद रहे। विश्व शांति महायज्ञ में अडाजण गांव के लोगों ने सपरिवार 151 कुंडीय महायज्ञ में आहुतियां डाली। यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद स्वतंत्र देवजी महाराज ने सभी को आशीर्वाद देते हुए विश्व शांति की कामना की। कार्यक्रम की समाप्ति पर भोजन की समुचित व्यवस्था की गई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments