मुंबई। मशहूर टीवी सीरियल “तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में मिस्टर सोढ़ी का रोल करने वाले एक्टर गुरुचरन सिंह सोढ़ी पिछले 15 दिनों से लापता हैं। अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला है। एक्टर के परिवारवाले काफी परेशान हैं। उनके पिता हरजीत सिंह बार-बार प्रार्थना कर रहे हैं कि उनका सुरक्षित घर वापस आ जाए। पिता ने दिल्ली पुलिस में बेटे गुरुचरण सिंह सोढी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है। हरजीत सिंह ने मीडिया को बताया कि अभी तक उनके बेटे गुरुचरन सिंह का कुछ पता नहीं चला है। हम बहुत परेशान हैं। हम बेटे के वापस आने का इंतजार कर रहे हैं।