Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयप्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा- कांग्रेस के...

प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा- कांग्रेस के शहजादे मोदी की आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं

पलामू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को झारखंड के पलामू में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अपने वोट के महत्व को अच्छी तरह से जानते हैं। आपके एक वोट ने ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत की ताकत को सलाम करने लगी। 500 साल में जो नहीं हुआ, जनता के एक वोट से वो काम पूरा हो गया। 500 साल से हमारी कितनी पीढ़ियां संघर्ष करती रहीं, इंतजार करती रहीं, लाखों लोग शहीद हुए, 500 साल लंबा संघर्ष चला। दुनिया में इतना लंबा संघर्ष कहीं नहीं हुआ होगा, जो अयोध्या में हुआ। आपके वोट की ताकत देखिए, आज अयोध्या में राम मंदिर बन गया। 2014 में अपने के एक वोट ने कांग्रेस की महाभ्रष्ट सरकार को हटा दिया था। आपके एक वोट ने भाजपा-एनडीए की सरकार बनाई और अापके इसी एक वोट से आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। पीएम मोदी ने कहा आपके एक वोट की ताकत से जम्मू कश्मीर में धारा 370 हट गया। आपके एक वोट ने इस धरती को नक्सलवादी, आतंकवाद से मुक्ति दिला दी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एक वो स्थिति थी, जब आतंकी हमले के बाद कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनियाभर में जाकर रोती थी। वो वक्त चला गया जब दुनिया में जाकर रोते थे। आज स्थिति ये है कि पाकिस्तान दुनिया में जाकर रो रहा है। आज पाकिस्तान के नेता कांग्रेस के शहजादे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दुआ कर रहे हैं, लेकिन मजबूत भारत तो अब मजबूत सरकार ही चाहता है।
पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे मोदी की आंसुओं में खुशी ढूंढ रहे हैं। कहते हैं कि मोदी के आंसू अच्छे लगते हैं। ये हताश-निराश लोग अब कुंठित हो गए हैं।
प्रधानमंत्री ने प्रदेश की सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि झामुमो और कांग्रेस ने भ्रष्टाचार से अपार धन संपता अर्जित की है। वे अपने बच्चों को विरासत में देने के लिए सब कुछ इकट्‌ठा कर रहे हैं, मेरे पास अपनी एक साइकिल भी नहीं है।
पीएम मोदी ने कांग्रेस और झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं तो गरीब का जीवन जीकर आया हूं। इसलिए 10 वर्षों में गरीब कल्याण की हर योजना की प्रेरणा मेरे जीवन के अनुभव हैं। ये आंसू वही समझ सकता है जिसने गरीबी देखी हो, जिसने मां को धुएं में खांसते हुए नहीं देखा उसे ये आंसू कभी भी समझ में नहीं आ सकते हैं। आज जब लाभार्थियों से मिलता हूं तो खुशी के मारे आंसू आ जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments