Monday, March 17, 2025
Homeमनोरंजनमशहूर कॉमेडियन भारती सिंह की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

मुंबई। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अचानक तबीयत बिगड़ गई। भारती सिंह को मंुबई की कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कॉमेडियन भारती सिंह ने अस्पताल से फोटो शेयर करते हुए खुद इसकी जानकारी दी है। भारती सिंह ने अपने यू-ट्यूब चैनल “लाइफ ऑफ लिंबाचिया’ पर नया ब्लॉग अपलोड किया है। जिसमें वह अस्पताल में बेड पर दिखाई दे रही हैं।
भारती सिंह ब्लॉग में लिखा है- पिछले तीन दिनों से पेट में तेज दर्द से परेशान थी। इसके बाद हर्ष लिंबायत हमें अस्पताल ले आए। हर्ष लिंबाचिया भारती सिंह के पति हैं। अस्पताल में भर्ती होने के बाद पता चला कि भारती सिंह के पित्ताशय में पथरी है और वह किसी नस में फंस गई है। इससे पेट में तेज दर्द हो रहा था। ऑपरेशन करके पथरी को निकाला जाएगा।
भारती सिंह इन दिनों डांस दीवाने सीजन-4 में होस्ट कर रही हैं। इस शो में माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्‌टी जज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments