Monday, March 17, 2025
Homeखेलकोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रन से हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रन से हराया

मंुबई। यहां के वानखेडे स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मंुबई इंडियंस को 24 रन से हरा दिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइड राइडर्स की टीम ने 19.5 ओवर में 169 रन बनाए। जवाब में मैदान में उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 18.5 ओवर में 145 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 170 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मंुबई इंडियंस ने पावरप्ले मेंं 46 रनों के स्कोर पर तीन विकेट खो दिए। ईशान किशन 13, नमन धीर और रोहित शर्मा 11-11 रन बनाकर आउट हुए। इस मैच में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे सूर्यकुमार यादव ने विस्फोटक प्रदर्शन किया। उन्होंने 35 गेंदों में 56 रन बनाए। टिम डेविड 24 रन बनाए। मुंबई के लिए तिलक ने चार, नेहल ने छह, पांड्या ने एक, गेराल्ड ने आठ, पीयूष शून्य और जसप्रीत (नाबाद) ने एक रन बनाया। कोलकाता नाइट राइडर्स की यह 7वीं जीत है। इसके साथ उसके कुल अंक 14 हो गए हैं। हार के बाद मुंबई इंडियंस के प्ले आॅफ में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फिर गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments