कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी शनिवार को एक बार फिल घायल हो गई। वह दुर्गापुर से आसनसोल चुनाव प्रचार करने जा रही थी। हेलीकॉप्टर पर चढ़ते समय अचानक पैर फिसल गया और वह गिर गई। इस दौरान उनके पैरों में चोट लग गई। ममता बैनर्जी टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में रैली को संबोधित करने जा रही थी। वह हेलीकॉप्टर के अंदर बैठने जा रही थी, तभी लड़खड़ाकर गिर गई। उनके पैरों में हल्की चोटें आई हैं। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ममता बैनजी की मदद ली। घटना के कुछ देर बाद ममता बैनजी दुर्गापुर से आसनसोल रवाना हो गई।
ममता बैनर्जी जनवरी में भी घायल हो गई थी। उनके सिर में काफी गहरी चोटें आई थी। इससे पहले विधानसभा चुनाव में उनका पैर फ्रैक्चर हो गया था।