नई दिल्ली। अरूण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 40वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को 4 रन से हराया। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन बनाए। जवाब में मैदान में उतरी गुजरात टाइटंस की टीम 220 रन ही बना ई। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने 43 गेंद में नाबाद 88 रन और अक्षर पटेल ने 66 रन बनाए। गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी साई सुदर्शन 39 गेंद पर 65 रन और डेविड मिलर ने 23 गेंद पर 55 रन बनाए।
यह गुजरात की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले अहमदाबाद में भी दिल्ली ने गुजरात को छह विकेट से हराया था। दिल्ली का अगला मैच 27 अप्रैल को मुंबई इंडियंस से होगा। वहीं, गुजरात का अगला मैच 28 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अहमदाबाद में होगा।