नई दिल्ली/अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कांग्रेस ने गुजरात में चुनाव प्रचार करने के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मुकुल वासनिक को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, मुमताज पटेल भी गुजरात में प्रचार करेंगे। रघु देसाई, इंद्रनील राज्यगुरू, भरत सिंह सोलंकी, कदीर पीरजादा, शक्ति सिंह गोहिल, अमित चावड़ा, जगदीश ठाकोर, अमीबेन याज्ञिक को भी सूची में शामिल किया गया है। ललित कगथरा, जिम्नेश मेवाणी और ग्यासुद्दीन शेख गुजरात में कांग्रेस का प्रचार करेंगे।
