Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयपूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पद्म विभूषण से किया सम्मानित, मिथुन चक्रवर्ती और...

पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पद्म विभूषण से किया सम्मानित, मिथुन चक्रवर्ती और उषा उथुप को पद्म भूषण

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को राष्ट्रपति भवन में पद्म विभूषण से सम्मानित किया। सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में सोमवार शाम पद्म सम्मान दिए गए। सेरेमनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे। 25 जनवरी को ये सम्मान घोषित किए गए थे। अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, सिंगर उषा उथुप और सीताराम जिंदल समेत कुछ लोगों को पद्म भूषण दिया। इसके अलावा मनोहर कृष्ण डोले और रामचेत चौधरी समेत कुछ हस्तियों को पद्मश्री दिया गया।
गुजरात के हृदय रोग विशेषज्ञ तेजस मधुसूदन पटेल, अनुभवी मराठी फिल्म निर्देशक दत्तात्रेय अंबादास मयालू उर्फ राजदत्त और कालाजार पर अनुसंधान और नीति में अपने योगदान के लिए विश्व स्तर पर मशहूर प्रतिष्ठित चिकित्सक चंद्रेश्वर प्रसाद ठाकुर को पद्म भूषण दिया गया।
शेष को अगले सप्ताह पुरस्कार दिए जाने की संभावना है। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर सहित अन्य उपस्थित थे।
पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है। वर्ष 2024 के लिए राष्ट्रपति ने 132 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी थी, जिसमें दो युगल मामले (युगल मामले में पुरस्कार की गिनती एक के रूप में होती है) शामिल हैं। इस सूची में पांच पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार विजेताओं में से 30 महिलाएं हैं। इस सूची में विदेशी/अनिवासी भारतीय/भारतीय मूल के व्यक्ति/ओसीआई श्रेणी के आठ लोग और नौ मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं। करीब आधे पुरस्कार विजेताओं को सोमवार को पुरस्कार प्रदान किए गए, शेष को अगले सप्ताह पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments