Tuesday, March 18, 2025
Homeसूरतसलमान खान के घर फायरिंग करने के बाद आरोपियों ने रिवॉल्वर तापी...

सलमान खान के घर फायरिंग करने के बाद आरोपियों ने रिवॉल्वर तापी नदी में फेंक दी थी, मुंबई पुलिस की टीम तलाश करने सूरत आई

सूरत। फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर पिछले सप्ताह 14 अप्रैल को फायरिंग हुई थी। फायरिंग करने वाले दोनों बदमाश महाराष्ट्र से भागकर गुजरात आ गए थे। मुंबई पुलिस ने दोनों बदमाशों को कच्छ से गिरफ्तार किया था। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों से बारीकी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के दौरान पता हमलावरों ने बड़ा खुलासा किया किया है। आरोपियों ने बताया कि मुंबई से गुजरात आते समय रिवाॅल्वर सूरत में तापी नदी में फेंक दी थी। मुंबई क्राइम ब्रांच की एक टीम साेमवार को सूरत आई। पुलिस की टीम अश्विनी कुमार के पास तापी नदी के किनारे रिवॉल्वर की तलाश की। मंुंबई पुलिस की अलग-अलग टीम मामले की जांच कर रही है।
बता दें, मंुबई पुलिस ने सलमान खान के घर के बाद बाहर फायरिंग के मामले में लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई काे मुख्य आरोपी बनाया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 506(2), 115 और 201 के तहत केस दर्ज किया है। मुंबई पुलिस जल्द ही अनमोन बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments