Monday, March 17, 2025
Homeअहमदाबादअमित शाह ने गांधीनगर में परचा भरा, नवसारी में सीआर पाटिल और...

अमित शाह ने गांधीनगर में परचा भरा, नवसारी में सीआर पाटिल और कांग्रेस उम्मीदवार नैषध देसाई परचा भरने एक साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे

अहमदाबाद/सूरत। तीसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने का आज आखिरी दिन है। गुजरात में तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होगा। शुक्रवार को विजय मुहूर्त में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में परचा भरा। नवसारी में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल और कांग्रेस उम्मीदवार नैषध देसाई नामांकन-पत्र भरने के लिए एक साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उधर, राजकोट में कांग्रेस उम्मीदवार परेश धानाणी, जामनगर में भाजपा उम्मीदवार पूनम माडम, महेसाणा में कांग्रेस उम्मीदवार रामजी ठाकोर, दमण में कांग्रेस उम्मीदवार केतन पटेल, दादरा नगर हवेली में कांग्रेस उम्मीदवार अजीत माहला ने नामांकन-पत्र भरा।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल गुरुवार को नामांकन-पत्र भरने वाले थे, पर विजय मुहूर्त निकल जाने के कारण उन्होंने परचा नहीं भरा। गुरुवार को नवसारी में सीआर पाटिल ने भव्य रोड शो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी भी मौजूद थे। रोड शो में लाखों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। सीआर पाटिल ने शुक्रवार को विजय मुहूर्त में अपना नामांकन-पत्र भरा। इसके साथ ही कांग्रेस उम्मीदवार नैषध देसाई भी नवसारी कलेक्टर कार्यालय में नामांकन-पत्र भरने पहुंचे। परचा भरने गए नैषध देसाई गांधीजी की वेशभूषा में दिखाई दे रहे थे।
महेसाणा के कांग्रेस उम्मीदवार रामजी ठाकोर ने नामांकन पत्र भरने से पहले रैली निकाली। वह ट्रैक्टर चलाते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महेसाणा के हीरानगर में एक जनसभा को भी संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments