Monday, March 17, 2025
Homeखेलमुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रनों से हराया, ये पंजाब...

मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रनों से हराया, ये पंजाब की लगातार तीसरी हार है

चंडीगढ़। आईपीएल के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रनों से हरा दिया। पंजाब किंग्स की यह लगातार तीसरी हार है। पंजाब की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। मैदान में उतरी मुंबई इंडियंस टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 192 रन बनाए। सूर्य कुमार यादव ने 78 रन, रोहित शर्मा ने 36 और तिलक वर्मा ने नाबाद 34 रन बनाए। मंुबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या 10 रन बनाकर आउट हो गए तो इशान किशन ने 8 रन की साझेदारी की। पंजाब की ओर से हर्षल पटेल ने 3 विकेट लिए, जबकि कप्तान सैम करन ने 2 और कैगिसो रबाड़ा ने 1 विकेट लिया। 192 रन का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत बहुत खराब रही। टीम ने 14 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए। कप्तान सैम करन केवल 6 रन बना पाए। आशुतोष शर्मा ने 61 और शशांक सिंह ने 41 रन बनाए। पंजाब की टीम 183 बनाकर ऑलआउट हो गई। जीत के बाद मुंबई इंडियंस के 6 अंक हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments