प्रयागराज। सिविल लाइंस के भाजपा पार्षद बबलू रघुवंशी की कार पर अनजान लोगों ने बम फेंक दिया। कार के पास धमाका होने के बाद वहां मौजूद लाेगों में अफरा-तफरी मच गई। भाजपा पार्षद ने सिविल लाइंस थाने में अनजान लोगों के खिलाफ कार पर बम फेंकने की शिकायत दर्ज कराई। पार्षद बबलू रघुवंशी का कहना है कि सिविल लाइंस इलाके में कुछ युवकों ने उनकी कार पर बम फेंक दिया। धमाके के बाद वह कार से बाहर निकल गए और बाल-बाल बच गए। सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की छानबीन शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने कहा कि बम नहीं पटाखा फोड़ा गया था। धमाके की आवाज को पार्षद ने बम समझ लिया।