सूरत। चैत्र नवरात्रि के छठवें दिन छठ महापर्व मनाया जाता है। छठ महापर्व पर हजारों महिलाओं ने वियर कम कोजवे में ढलते सूर्य को अर्ध्य दिया। नगर निगम और बिहार विकास परिषद की ओर से वियर कम कोजवे में छठ महापर्व के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। वियर कम कोजवे के पास तापी नदी के घाट पर विशाल पंडाल लगाया गया था। व्रत करने वाली महिलाओं को कोई परेशानी न हो इसलिए घाट पर रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई थी। हजारों महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य देकर छठ महाव्रत मनाया।