सूरत। सोमवार को सुबह प्रेमवीर सिंह ने दक्षिण गुजरात रेंज आईजी का चार्ज संभाला लिख। वहीं, अनुपम सिंह गहलोत आज दोपहर बाद सूरत पुलिस कमिश्नर का चार्ज संभालेंगे। रेंज आईजी का पदभार संभालने के बाद प्रेमवीर सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था से कोई समझौता नहीं होगा। दक्षिण गुजरात में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आम जनता की समस्याओं का भी निराकरण किया जाएगा। पिछले लंबे समय से रेंज आईजी का पद खाली था। 14 अप्रैल को 35 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर और प्रमोशन किया गया था। इसी के तहत अहमबाद के रेंज आईजी प्रेमवीर सिंह का दक्षिण गुजरात रेंज आई के पद पर तबादला किया गया है। सोमवार को सूरत देहात के पुलिस अधिकारियों ने नवनियुक्त रेंज आईजी का स्वागत किया। बता दें, दक्षिण गुजरात रेंज के अधीन सूरत, नवसारी, तापी, वलसाड, डांग जिले के 78 थाने आते हैं।