Wednesday, April 30, 2025
Homeअहमदाबादलोस चुनाव से पहले 35 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर-प्रमोशन के आदेश, अनुपम...

लोस चुनाव से पहले 35 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर-प्रमोशन के आदेश, अनुपम सिंह गहलोत सूरत के नए पुलिस कमिश्नर

गांधीनगर। लोकसभा चुनाव से पहले राज्य में 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक गृह विभाग ने आईपीएस के तबादले और प्रमोशन के आदेश जारी किए हैं। अनुपम सिंह गहलोत को सूरत का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। नरसिम्हा कोमार वडोदरा के नए पुलिस कमिश्नर बनाया होंगे। प्रेमवीर सिंह सूरत रेंज आईजी नियुक्त किए गए हैं, जबकि चैतन्य मांडलिक की पोस्टिंग बाकी है। जेआर मोथलिया को अहमदाबाद रेंज का आईजी, चिराग कोर्डिया बॉर्डर रेंज का आईजी, इम्तियाज शेख को छोटाउदेपुर का एसपी बनाया गया है।
हसमुख पटेल समेत 20 आईपीएस को प्रमोशन दिया गया है। जीएस मलेक को डीजी पद पर पदोन्नत किया गया है। 4 आईपीएस को डीजी पद पर प्रोन्नति दी गई है। नरसिम्हा कोमार वडोदरा सीपी के रूप में कार्यभार संभालेंगे। चैतन्य मांडलिक और अन्य अधिकारियों की जल्द ही तैनाती होगी। जल्द ही पोस्टिंग और ट्रांसफर के और आदेश जारी किए जाएंगे।
अोम प्रकाश जाट अहमदाबाद देहात एसपी, आरवी अंसारी को पंचमहाल गोधरा रेंज आईजी के रूप में पदोन्नत किया गया है। आरवी अंसारी को डीआइजी से आइजी पद पर प्रोन्नति दी गई है। मनोज अग्रवाल को पुलिस महानिदेशक, डॉ. केएलएन. राव को पुलिस महानिदेशक, सुनील जोशी को उप महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
तरूण दुग्गल मेहसाणा के एसपी बन गए हैं। शिवम वर्मा अहमदाबाद जोन-7 के डीसीपी बनाए गए हैं। गौरव जसाणी को आणंद का एसपी बनाया गया है। महेंद्र बागरिया को पदोन्नत करके डीआईजी बनाया गया है। दीपक मेघाणी को पदोन्नत कर डीआईजी बनाया गया है। लीना पाटिल को डीआईजी के रूप में पदोन्नत किया गया है। श्वेता श्रीमाली को भी डीआईजी पद पर पदोन्नत किया गया है। निर्लिप्त राय को डीआईजी और केएन डामोर को डीआईजी पद पर पदोन्नत किया गया है। एसजी त्रिवेदी को एडीजीपी के रूप में पदोन्नत किया गया है। नीलेश जाजड़िया को आईजीपी के रूप में पदोन्नत किया गया है। बिपिन अहीर, शरद सिंघल और पीएल मल को आईजीपी के रूप में पदोन्नत किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments