Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयकांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने से इनकार करने वाले रोहन गुप्ता...

कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने से इनकार करने वाले रोहन गुप्ता भाजपा में शामिल हुए

नई दिल्ली/अहमदाबाद। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले रोहन गुप्ता भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस ने 12 मार्च को गुजरात के 7 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। रोहन गुप्ता को अहमदाबाद-पूर्व सीट पर टिकट दिया था। रोहन गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पिता की तबीयत ठीक न होने का कारण बताते हुए कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।
रोहन गुप्ता इस्तीफा देने के 25 दिन बाद दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुए। उनके साथ ही जहांजैब सिरवाल और परमपाल कौर ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी मौजूद रहे।
कांग्रेस ने 20 जून, 2022 को रोहन गुप्ता को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया था। इससे पहले वह सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के चेयरमैन थे। रोहन गुप्ता के पिता राजकुमार गुप्ता 40 साल तक पार्टी के सदस्य रहे। गुजरात के पूर्व संसदीय सचिव और अनुशासन समिति के सदस्य राज कुमार गुप्ता ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इस्तीफा देने का कारण खराब स्वास्थ्य बताया था। राज कुमार गुप्ता कांग्रेस महामंत्री, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद भी रह चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments