Monday, March 17, 2025
Homeप्रादेशिकनवरात्रि में प्रयागराज से विंध्याचल और मैहर जाने वालों के लिए रोडवेज...

नवरात्रि में प्रयागराज से विंध्याचल और मैहर जाने वालों के लिए रोडवेज बस की विशेष सुविधा

प्रयागराज। चैत्र नवरात्र पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने विंध्याचल और मैहर के लिए विशेष बसें चलाने की घोषणा की है। प्रयागराज से विंध्याचल जाने वाले श्रद्धालुओं को हर आधे घंटे पर रोडवेज बस मिलेगी। बसों का संचालन जीरो रोड बस अड्डा व सिविल लाइंस से होगा। सामान्य बसों के अलावा 50 अतिरिक्त बसें इस रूट पर चलाई जाएंगी। इसके अलावा 19 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव विंध्याचल व मैहर स्टेशन पर होगा। यह ट्रेन प्रयागराज व छिंवकी में भी रुकेंगी। सूबेदारगंज से मेमू ट्रेन भी श्रद्धालुओं के लिए चलेगी। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी के अनुसार श्रद्धालुओं की ज्यादा भीड़ होने पर रातभर बसें चलेंगी। सिविल लाइंस बस स्टेशन पर एक कंट्रोल रूम भी इसके लिए सक्रिय कर दिया गया है। इससे यात्रियों को आन-जाने में आसानी होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments