वाशिंगटन। शुक्रवार को अमेरिका में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में 5.5 की तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र धरती से 10 किमी नीचे थे। भूकंप के कारण न्यूयॉर्क की कई इमारतें हिलने लगीं। भूकंप के झटकों के कारण बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप सुबह करीब 10:30 बजे आया।
भूकंप न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, उत्तरी पेंसिल्वेनिया और पश्चिमी कनेक्टिकट सहित पूरे क्षेत्र में महसूस किया गया। तकरीबन 30 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस हुए।
बुधवार को ताइवान में आए भूकंप ने जबरदस्त तबाही मचाई थी। इस भूकंप के कारण अब तक 18 लोगों के मौत की पुष्टि हो गई है, जबकि दर्जनों लोग लापता हैं। अमेरिका में ताजा भूकंप से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
अमेरिका में भूकंप के तेज झटके, हिलने लगीं इमारतें, 30 सेंकंड तक महसूस हुआ
RELATED ARTICLES