Monday, March 17, 2025
Homeप्रादेशिकबांदा में झोलाछाप डॉक्टर ने महिला के दोनों हाथों का ऑपरेशन कर...

बांदा में झोलाछाप डॉक्टर ने महिला के दोनों हाथों का ऑपरेशन कर दिया, मामला पहुंचा थाने

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक प्राइवेट अस्पताल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। झोलाछाप डॉक्टर ने रुपयों के लिए महिला के दोनों हाथों का ऑपरेशन कर दिया। पीड़िता ने डॉक्टर के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाने में शिकायत दर्ज कराने पर डॉक्टर ने पीड़िता और उसके परिवारवालों को धमकी भी दी है।
जानकारी के अनुसार कमासिन थानांतर्गत रहने वाली महिला के बाएं हाथ में तकलीफ होने पर वह एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करवाने गई थी। डॉक्टर ने कहा इसका ऑपरेशन करना होगा। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करके डॉक्टर ने ऑपरेशन शुरू किया तो पीड़िता बेहोश हो गई। इसी बीच डॉक्टर ने महिला के दाएं हाथ का भी ऑपरेशन कर दिया और परिजनों से ज्यादा पैसे मांगने लगा। परिवारवालों ने पैसे नहीं जमा किए तो डॉक्टर पीड़िता को अस्पताल से नहीं जाने दे रहा था। अस्पताल से बाहर आने के बाद पीड़िता ने डॉक्टर ने खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि डाॅक्टर के पास कोई डिग्री नहीं है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments