सूरत। केंद्रीय मंत्री और राजकोट के भाजपा उम्मीदवार पुरुषोत्तम रूपाला के विवादित बयान को लेकर सूरत में भी विरोध शुरू हाे गया है। करणी सेना ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा कि पुरुषोत्तम रूपाला ने क्षत्रिय समाज का अपमान किया है। लोकतंत्र में चुनाव आते हैं, जाते हैं, सत्ता भी बदलती रहती है, पर भारत की संस्कृति, सभ्यता, संस्कार, शौर्य, समर्पण, त्याग और बलिदान अमर रहेगा। भारत के गौरवशाली इतिहास को बदमान करने की कोई भूल न करे। कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में करणी सेना ने कहा कि कोई व्यक्ति, नेता, उसका भाषण महान नहीं है। भारत देश महान है, इसका इतिहास महान है, देश का संविधान महान है। सत्ता के नशे में किसी समाज या व्यक्ति को नीचा दिखाने का किसी को कोई अधिकार नहीं है।