लखनऊ। लखनऊ में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां के सरवन नगर इलाके में पीओपी कारीगर ने पत्नी और दो बच्चें की हत्या कर दी। मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कमरे से तीनों के शव बरामद किए हैं।
रामलखन गौतम ने 15 मार्च को सरवन नगर में एक कमरा किराए पर लेकर पत्नी ज्योति, बेटी पायल और बेटे आंनद के साथ रहता था। आरोपी पहले मुंबई में पीओपी का काम करता था। 2014 में मुंबई में ज्योति से प्रेम विवाह किया था। कुछ साल आराम से रहने के बाद आरोपी को पत्नी पर शक होने लगा। उसे लगा कि ज्योति का किसी और के साथ नाजायज संबंध हैं। वह पत्नी और बच्चों को लेकर लखनऊ आ गया और सरवन नगर इलाके में कमरा किराए पर लेकर रहने लगा। पुलिस ने बताया के आरोपी ने पहले पत्नी की हत्या की, इसके बाद बच्चों का गला दबाकर मारा। तीनों शव कमरे में ही रखा था। वह दिन में काम करने भी जाता था। आरोपी ने 28 मार्च को वारदात को अंजाम दिया। कमरे से दुर्गंध आने के बाद मकान मालिक ने जब खिड़की से झांककर देखा तो फर्श पर महिला का शव पड़ा था। मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।