Monday, March 17, 2025
Homeराष्ट्रीयभाजपा ने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की, सन्नी देओल का टिकट...

भाजपा ने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की, सन्नी देओल का टिकट कटा

नई दिल्ली। भाजपा ने शनिवार को उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की। इसमें 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। ओडिशा की 3, पंजाब की 6 और पश्चिम बंगाल की 2 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई है। पंजाब के गुरुदासपुर सीट के मौजूदा सांसद और फिल्म अभिनेता सन्नी देओल का टिकट कट गया है। भाजपा ने उनकी जगह दिनेश सिंह को टिकट दिया है।

भाजपा ने 27 सदस्यीय घोषणा-पत्र समिति का ऐलान किया, राजनाथ अध्यक्ष और निर्मला सीतारमण संयोजक

भाजपा ने शनिवार को घोषणा-पत्र समिति का एेलान किया। चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत 27 सदस्य इस समिति में हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली इस समिति में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक और पीयूष गोयल को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, आसाम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव शामिल हैं। इसके अलावा शिवराज सिंह चौहान, स्मृति ईरानी, वसुंधरा राजे, किनण रिजीजु और अर्जुन मुंडा भी समिति में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments