Monday, March 17, 2025
Homeराष्ट्रीयकेजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में INDIA गठबंधन की महारैली आज

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में INDIA गठबंधन की महारैली आज

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली आयोजित हो रही है। महारैली में इंडिया गठबंधन के राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार, हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, उद्धव ठाकरे, फारूक अब्दुल्ला, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव समेत तमाम नेता शामिल हो रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के भी महारैली में आने की संभावना है। इंडिया गठबंधन ने इस महारैली को लोकतंत्र बचाओ रैली नाम दिया है। महारैली को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रामलीला मैदान की ओर से जाने वाले रास्तों पर सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पुलिस ड्रोन से पूरे इलाके पर नजर रखेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments