Sunday, March 16, 2025
Homeखेलआईपीएल 2024: राजस्थान राॅयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया

आईपीएल 2024: राजस्थान राॅयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया

नई दिल्ली। गुरुवार को खेले गए मैच में राजस्थान राॅयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हरा दिया। राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 185 रन बनाए थे। इसके जवाब में मैदान में उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 173 रन ही बना सकी। आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की यह दूसरी हार है। इससे पहले पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था। वहीं, राजस्थान राॅयल्स ने इसके साथ दूसरी जीत हासिल किया है। दूसरी जीत मिलने से राजस्थान राॅयल्स के रन रेट में भी सुधार हुआ है।
दिल्ली की इस मैच में अच्छी शुरुआत हुई थी। डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श के बीच पहले विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी हुई जिसे बर्गर ने चौथे ओवर में तोड़ा। मार्श 12 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 23 रन बनाने में कामयाब हुए। इसके बाद टीम को दूसरा झटका रिकी भुई के रूप में लगा जिन्हें बर्गर ने अपने चौथे ओवर की चौथी गेंद पर शिकार बनाया। तीन गेंदों में उन्हें दो सफलता मिली। भुई बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments