सूरत। स्वामी नारायण संप्रदाय की ओर से गांधीनगर, दिल्ली के बाद अब सूरत में “अक्षरधाम’ का निर्माण किया जा रहा है। सूरत में बनने वाला अक्षरधाम बहुत विशेष होगा। इसमें राजस्थान के गुलाबी पत्थरों के साथ नक्काशी की जाएगी। अक्षरधाम में सनातन हिन्दु धर्म के दर्शन होंगे। इसमें उपनिषद, रामायण, महाभारत की घटनाओं को चित्रित किया जाएगा। साल 2021 में सूरत के कणोद गांव में अक्षरधाम का शिलान्यास किया गया था। इसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। स्वामी नारायण संप्रदाय के संतों की मौजूदगी में स्तंभ स्थापन समारोह आयोजित किया। इस दौरान अक्षरधाम में लगने वाले स्तंभ की शास्त्रोक्त विधि से स्थापना की गई।
बता दें, स्वामी नारायण संप्रदाय के संत प्रमुख स्वामी की प्रेरणा से दुनियाभर में 1600 से अधिक मंदिर बनवाए गए हैं। बीएपीएस स्वामी नारायण संप्रदाय के महंत स्वामी महाराज इसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। संस्था की ओर से हाल में संयुक्त अरब अमीरात के अाबूधाबी में भव्य मंदिर बनाया गया।
जानकारों का कहना है कि सूरत में बनने वाले अक्षरधाम से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, इसके साथ ही सांस्कृतिक धरोहर और समृद्धशाली होगी।