Monday, March 17, 2025
Homeप्रादेशिकयोगी का नया अंदाज: काला चश्मा, सिर पर साफा और हाथों में...

योगी का नया अंदाज: काला चश्मा, सिर पर साफा और हाथों में गुलाल की टोकरी, गोरखपुर में जमकर खेली होली

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली पर नए अंदाज में दिखाई दिए। आंखों में काला चश्मा, सिर पर साफा और हाथों में टोकरी लेकर अबीर, गुलाल और फूलों की होली खेलते नजर आए। योगी आदित्यनाथ ने गाेरखपुर में भगवान नृसिंह की शोभायात्रा में अबीर, गुलाल और फूलों से जमकर होली खेली।
यहां के घंटाघर चौराहे पर हर साल होली पर नृसिंह की शोभायात्रा निकाली जाती है। योगी आदित्यनाथ 1997 से इस शोभायात्रा में शामिल होते रहे हैं। सीएम योगी ने नृसिंह शोभायात्रा का शुभारंभ किया। योगी ने कहा यह होली विशेष और भव्य है। भगवान श्रीराम के अपने मंदिर में विराजमान होने के बाद सनातन धर्म के अनुयायी पहली होली खेल रहे हैं। सीएम योगी के सोशल मीडिया अकाउंट्स से होली खेलने की तस्वीरें शेयर की गई हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments