Saturday, March 15, 2025
Homeखेलआईपीएल 2024: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

आईपीएल 2024: गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

अहमदाबाद। गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को छह रन से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 168 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 162 रन ही बना सकी। गुजरात इस जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। टीम के खाते में दो अंक हैं। गुजरात टाइटंस का दूसरा मुकाबला 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स से है। यह मैच एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस 27 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम को पहला झटका पहले ओवर की चौथी गेंद पर लगा। ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नमन धीर ने रोहित शर्मा के साथ टीम को एक जबरदस्त शुरुआत दिलाई। टीम को दूसरा झटका 30 रन के स्कोर पर लगा। अजमतुल्लाह उमरजई ने उन्हें तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 10 गेंदों में 20 रन बनाए। इसके बाद मुंबई को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए डेवॉल्ड ब्रेविस और रोहित के बीच 77 रन की साझेदारी हुई। मुंबई को तीसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में 107 रन के स्कोर पर लगा। उन्हें साई किशोर ने 13वें ओवर की पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। हिटमैन 29 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाने में कामयाब हुए।
गुजरात टाइटंस की ओर से खेल रहे साई सुदर्शन और राहुल तेवतिया ने अच्छा प्रदर्शन किया। सुदर्शन ने तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए, जबकि तेवतिया ने 22 रन बनाए। ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 31 रन की साझेदारी हुई जिसे घातक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा। उन्होंने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर साहा को बोल्ड किया। बल्लेबाज 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। टीम को दूसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा जिन्हें पीयूष चावला ने अपना शिकार बनाया। दूसरे विकेट के लिए गिल और सुदर्शन के बीच 33 रन की साझेदारी हुई। कप्तान तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाने में कामयाब हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments