गांधीनगर। रविवार को देशभर में होलिका दहन किया गया। गांधीनगर के पालज में प्रदेश की सबसे ऊंची 35 फीट की होली जलाई गई। 35 फीट ऊंची होली बनाने में 200 टन लकड़ी का इस्तेमाल किया गया। 15 दिन पहले से ही इसकी तैयारी शुरू कर दी गई थी। यहां अंगारों पर चलने की सालों पुरानी प्रथा आज भी कायम है।

सात हजार की आबादी वाले इस गांव में होली जलाने के बाद महाकाली के पुजारी सबसे पहले नंगे पांव अंगारों पर चलते हैं। भक्त महाकाली की जय-जयकार करते हुए उनके पीछे-पीछे अंगारों पर चलते हैं।