होली नजदीक आ गई है। होली रंगों का त्योहार है। लोग एक दूसरे के चेहरे पर अलग-अलग तरह के रंग लगाते हैं। इससे चेहरे को नुकसान हो सकता है। आजकल बाजार में कई तरह के केमिकलयुक्त कलर बिकते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। होली में इन रंगों से बचना जरूरी है।
त्वचा को रंगों से बचाने के लिए सबसे पहले नारियल का तेल लगाएं। नारियल के तेल से त्वचा की सुरक्षा हो सकती है। यह त्वचा की नमी को बनाए रखता है। त्योहारों पर पानी ज्यादा पिएं। पानी पीने से त्वचा गीली बनी रहती है। होली पर प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करें। प्राकृतिक रंगों से शरीर की त्वचा और निखर जाती है। होली खेलने के बाद त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए मुलतानी मिट्टी का इस्तेमाल करें। यह शरीर से रंगों को हटाने के साथ-साथ त्वचा को तरोताजा बनाए रखेगी। इससे त्वचा में निखार भी आएगा।
नोट: DHN यहां दी गई जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। इस्तेमाल करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।