राजकोट। गोंडल के BAPS स्वामी नारायण मंदिर में नास्ता करने के बाद 28 प्रवासियों की तबीयत खराब हो गई। सभी को वीरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोंडल के स्वामी नारायण मंदिर में रात में भोजन और सुबह नाश्ता करने के बाद प्रवासियों को फूड पॉइजनिंग हो गया। मंदिर में आए प्रवासी आणंद, नडियाद और गांधीनगर के हैं। ये गोंडल से कागवड खोडलधाम जा रहे थे और रास्ते में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। प्रवासियों को गोंडर के स्वामी नारायण मंदिर में सुबह नाश्ते में ढोकला, सोस, वेफर दिया गया था। नाश्ता करने के कुछ देर बार ही उल्टी होने लगी। फूड पॉइजनिंग के शिकार 28 प्रवासियों को वीरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।