पंचमहाल। कालोल के रामनाथ गांव में रसोई गैस सिलेंडर में प्रंचड विस्फोट होने से बच्चे और महिलाएं झुलस गई। इसके बाद अचानक घर में आग लग गई। हादसे में झुलसे लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। सिलेंडर में ब्लास्ट कैसे हुआ? अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। गोधरा के प्रांत अधिकारी भी सिविल अस्पताल झुलसे लोगों का हालचाल जानने पहुंच गए। सिलेंडर फटने की घटना रामनाथ गांव के रावण फलिया की है। घर में आग लगने के बाद आसपास के दो मकान भी चपेट में आ गए। आग से घर में रखा सामान जल गया। सिलेंडर फटने की घटना में 20 से अधिक लोगों के झुलसने की जानकारी सामने आ रही है। फायर विभाग के अनुमान के अनुसार सिलेंडर में गैस का प्रेसर अधिक होने के कारण यह घटना हो सकती है।