मुंबई। मशहूर कॉमेडियन दिनेश हिंगू का कल राम मुंबई में निधन हो गया। वह वडोदरा के शियाबाग के रहने वाले थे। हिंदी फिल्म जगत में हास्य कलाकार के रूप में नाम कमाने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया। दिनेश हिंगू वडोदरा में विभिन्न ऑर्केस्ट्रा के संगीत कार्यक्रमों के बीच-बीच चुटकुले और मिमिक्री करते थे। दिनेश हिंगू को उस दौरान ऑर्केस्ट्रा में मिमिक्री करने के लिए 10 रुपए मिलते थे। वह अपनी नसीब आजमाने मुंबई आए और हिन्दी फिल्म जगम में नाम कमाने के लिए काफी संघर्ष किया। पारसी हास्य अभिनेता की भूमिका हो या अमिताभ बच्चन के साथ हास्य भूमिका में वह सफल रहे। वडोदरा के मशहूर डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता और कलाकार धीरू मिस्त्री अपने दोस्त के साथ बिताए दिनों को याद करते हुए कहते हैं कि मशहूर हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू की बीमारी से दुखद निधन हो गया। धीरू मिस्त्री ने बताया कि दिनेश हिंगू हमारे ग्रुप में मिमिक्री करते थे। वह अच्छे संगीतकार, गायक भी थे। धीरू मिस्त्री उन्हें अपने साथ रखते थे और कार्यक्रम के बीच में मिमिक्री करने का मौका देते थे। दिनेश हिंगू को एक शो में काम करने के लिए 10 रुपए देते थे। दिनेश हिंगू भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उन्होंने फिल्म जगत में वडोदरा का नाम रोशन किया।