Sunday, March 16, 2025
Homeदक्षिण गुजराततेंदुआ बकरी को मुंह में दबोचकर ले जा रहा था, छुड़ाने गया...

तेंदुआ बकरी को मुंह में दबोचकर ले जा रहा था, छुड़ाने गया तो काटने लगा, पत्नी ने तेंदुए को लाठी से पीटकर पति की जान बचाई

वांकल। तेंदुए ने घर के पास बंधी बकरी पर हमला कर दिया और मुंह में दबोचकर ले जा रहा था। पशुपालक बकरी को छुड़ाने गया तो तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। पति पर हमला होते देख जांबाज पत्नी लाठी लेकर तेंदुए पर टूट पड़ी। तेंदुआ घर में घुस गया तो महिला ने बाहर से दरवाजा बंद कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण अौर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। तेंदुए के हमले में घायल प्रकाश चौधरी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मांगरोल तहसील के ओगणीसा गांव चारों ओर से जंगलों से घिरा है। यहां साईं मंदिर के पास रहने वाले रायाभाई चौधरी खेत में घर बनाकर रहते हैं। वह बीमार पत्नी का इलाज कराने अस्पताल गए थे। उनका बेटा प्रकाश और उसकी पत्नी पार्वती घर पर थे। सुबह घर के पास बंधी बकरी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। प्रकाश बकरी को छुड़ने गया तो तेंदुए ने हाथ और सिर में काटकर लहूलुहान कर दिया। इसी बीच पार्वती लाठी लेकर तेंदुए को पीटने लगी। तेंदुआ अपनी जान बचाकर घर के अंदर घुस गया। पार्वती ने बाहर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने डार्ट गन से तेंदुए को बेहोश करके पिजड़े में कैद किया। वहीं लहूलुहान प्रकाश को वांकल के अस्पताल में ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद प्रकाश को सूरत के सिविल अस्पताल में रेफर किया गया। सिविल अस्पताल में प्रकाश का इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments