Saturday, March 15, 2025
Homeअहमदाबादलोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका, दिग्गज आदिवासी नेता और...

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका, दिग्गज आदिवासी नेता और पूर्व रेल मंत्री नारण राठवा भाजपा में शामिल हुए

  • राहुल गांधी की भारत जोड़ाे न्याय यात्रा के गुजरात पहुंचने से पहले ही भाजपा ने कर दिया बड़ा खेला
  • नारण राठवा के साथ उनके बेटे संग्राम सिंह राठवा ने पार्टी से इस्तीफा दिया

वडोदरा। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। दिग्गज आदिवासी नेता और यूपीए सरकार में रेल मंत्री रह चुके नारण राठवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। नारण राठवा के बेटे ओर वडोदरा डेयरी के डायरेक्टर संग्राम सिंह राठवा ने भी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
राहुल गांधी की भारत जोड़ाे न्याय यात्रा गुजरात के आदिवासी क्षेत्रों में पहुंचने से पहले ही भाजपा ने बड़ा खेला कर दिया। नारण राठवा और उनके बेटे संग्रामसिंह राठवा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल की मौजूदगी में आज भाजपा में शामिल हो गए। मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में लोकसभा चुनाव की घोषणा होने की संभावना है। इससे पहले ही कांग्रेस के दिग्गज नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मार्च में गुजरात के आदिवासी बहुल दाहोद, गोधरा और पंचमहाल पहुंचने वाली है। इससे पहले ही कांग्रेस के दिग्गज आदिवासी नेता और छोटा उदेपुर से पांच बार लोकसभा सांसद रह चुके नारण राठवा पार्टी छोड़ चुके हैं।

1989 में पहली बार लोकसभा का चुनाव जीते थे
नारण राठवा ने कांग्रेस से राजनीति की शुरुआत की थी। वह पांच बार सांसद रह चुके हैं। नारण राठवा वर्ष 1989 में पहली बाद चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। इसके बाद 1991, 1996, 1998 और 2004 में लोकसभा चुनाव जीते थे। नारण राठवा 2004 से 2009 के दौरान यूपीए सरकार में रेलवे राज्यमंत्री रह चुके हैं। 2009 के लोकसभा चुनाव में वह बीजेपी के रामसिंह राठवा से हार गए थे। इसके बाद करीब 10 साल तक उन्होंने कोई पद नहीं संभाला था।

भाजपा को आदिवासी क्षेत्रों में फायदा होगा
नारण राठवा के भाजपा में आने से आदिवासी क्षेत्रों में इसका बहुत बड़ा फायदा होने वाला है। 2022 के गुजरात विधानसभा चुनाव में मोहनसिंह राठवा और नारण राठवा के बीच अपने बेटे के टिकट को लेकर लड़ाई हुई थी। दोनों आदिवासी नेता चाहते थे कि उनका बेटा विधानसभा चुनाव लड़े। उस दौरान नारण राठवा की जिद के चलते मोहनसिंह राठवा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। अब नारण राठवा बेटे के साथ कांग्रेस छोड़ दिए। भाजपा नारण राठवा को लोकसभा का टिकट भी दे सकती है। नारण राठवा दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल के बेहद करीबी माने जाते हैं।

पहली बार 10 हजार कार्यकर्ता दूसरी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं: पाटिल
गांधीनगर भाजपा कार्यालय कमलम‌् में एक साथ 10,500 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीआर पाटिल ने कहा कि गुजरात में इतिहास बनने जा रहा है। देशभर में यह पहली घटना होगी जब 10 हजार कार्यकर्ता एक साथ दूसरी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। भाजपा में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत है। आज कांग्रेस दिशाविहीन हो गई है। मोदी की गारंटी यानी पक्की गारंटी, मोदी की गारंटी यानी पत्थर की लकीर।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments