Saturday, March 15, 2025
Homeअहमदाबादगुजरात में लोकसभा की 24 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, आप को दो...

गुजरात में लोकसभा की 24 सीटों पर लड़ेगी कांग्रेस, आप को दो सीटें मिली

अहमदाबाद। गुजरात में लोकसभा की 26 सीटों पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हो गया है। कांग्रेस लोकसभा की 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि आम आदमी पार्टी को भरूच और भावनगर की दो सीटें मिली हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में लंबे समय से खींचतान चल रही थी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की गठबंधन वाली भरूच सीट पर आम आदमी पार्टी के चैतर वसावा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, गठबंधन के बाद उम्मीदवारों को लेकर कांग्रेस में विवाद बढ़ सकता है।
आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष इसुदान गढवी ने कहा कि गुजरात में कांग्रेस के साथ गठबंधन हुआ है। हम मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। भाजपा लोकसभा चुनाव में पूरी 26 सीटें नहीं जीत पाएगी।
चैतर वसावा ने कहा कि भरूच से हमारी जीत पक्की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments