Wednesday, April 30, 2025
Homeप्रादेशिकमहाराष्ट्र विधानसभा में मराठा आरक्षण बिल पास, शिक्षा और सरकारी नौकरियों में...

महाराष्ट्र विधानसभा में मराठा आरक्षण बिल पास, शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10% आरक्षण को मंजूरी

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा में मराठा आरक्षण बिल पास हो गया। महाराष्ट्र सरकार ने मंगलवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया था, जिसमें शिक्षा और सरकारी नौकरियों में 10% मराठा आरक्षण के विधेयक को मंजूरी दी गई। महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर लंबे समय से आंदोलन चल रहा था। विधेयक को मंजूरी के लिए विधान परिषद में रखा जाएगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मराठा आरक्षण बिल को सर्वसम्मति से पारित करने की अपील की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments