मंुंबई। टीवी के जाने-माने कलाकार ऋतुराज सिंह का कल रात निधन हो गया। उनकी मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बतया जा रहा है। ऋतुरात के निधन से मनोरंजन जगत में शोक छा गया। 59 साल के ऋतुराज सिंह कई दिनों से बीमार थे। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह कल अस्पताल से घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में कार्डियक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई। उनके करीबी दोस्त अमित बहल ने मौत की खबर की पुष्टि की है।
ऋतुराज सिंह को आखिरी बार रूपाली गांगुली के साथ देखा गया था। वह “अपनी बात’, “ज्योति’, “शपथ’, “हिटलर दीदी’ और “अदालत’ समेत कई सीरियल में काम कर चुके हैं।