सूरत। डिंडोली इलाके में खुलेआम तलवार और चाकू से युवक की हत्या कर दी गई। इस वारदात से इलाके लोग भयभीत हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने बताया कि 10 हजार रुपए के लेन-देन में युवक की हत्या कर दी गई। डिंडोली में अमीधारा सोसाइटी में रहने वाले देवीदास पुत्र भागवत पाटिल (23) का कल रात सीआर पाटिल रोड पर सब्जी मंडी के पास झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में रोशन, आशुतोष, कुशल और विक्की ने चाकू और तलवार से दिनदहाड़े उसकी हत्या कर दी। देवीदास पाटिल का लहूलुहान शव सड़क पर पड़ा था। हत्या की घटना से आसपास के लोग भयभीत हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रवाना कर दिया। मृतक की मां संगीता पाटिल ने डिंडोली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कल आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड की मांग करेगी।