Saturday, March 15, 2025
Homeखेलभारत ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 434 रन से हराया,...

भारत ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 434 रन से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई

राजकोट। निरंजन शाह स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को 434 रन से हराया है। इसके साथ ही भारतीय टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है। चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी को रांची में होगा। भारतीय टीम की टेस्ट मैच में यह सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2021 में न्यूजीलैंड केा 372 रन से हराया था।

भारत ने इंग्लैंड को 557 रनाें का लक्ष्य दिया था। मेहमान टीम 122 रन पर ही ढेर हो गई। भारतीय टीम ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाड़ी 319 रन ही बना पाए थे। पहली पारी में भारत को 126 रनों की बढ़त मिली थी। भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 430 रन बनाकर घोषित कर दी थी। इस प्रकार भारतीय टीम के कुल 556 रन हो गए थे। इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 557 रन का टारगेट दिया था। इंग्लैंड की टीम 122 रन ही बना पाई और 434 रनों से हार गई।

भारतीय खिलाड़ियों ने 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, दूसरी पारी में 18 छक्का लगाए
भारतीय टीम ने एक पारी में सर्वाधिक छक्का लगाने के 15 साल पुराने रिकाॅर्ड को तोड़ दिया है। तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने 18 छक्के लगाए। साल 2009 में भारत ने मुंबई टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ 15 छक्के लगाए थे। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अब तक कुल 48 छक्के लगा चुकी है।

15 छक्के: भारत और श्रीलंका(मुंबई-2009)
14 छक्के: भारत और दक्षिण अफ्रीका (विशाखापत्नम- 2019, दूसरी पारी)
13 छक्के: भारत और दक्षिण अफ्रीका (विशाखापत्नम-2019, पहली पारी)
13 छक्के: भारत और दक्षिण अफ्रीका(रांची, 2019)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments